Monday, October 23, 2023

पीरियड्स का नियमित तोर पर न आने पर क्या करें, जिस से पीरियड्स समय पर आये

 

पीरियड्स का नियमित तोर पर न आने पर क्या करें, जिस से पीरियड्स समय पर आये

blog

पीरियड्स प्रत्येक महिला को होने वाली एक प्राकृतिक जैविक क्रिया है। जब किसी भी लड़की को पीरियड्स आने शुरु हो जाएं तो इसका मतलब है, कि वो गर्भाधारण के लिए तैयार है। जब महिला यौवन में पहुंचती है, तब हार्मोनल प्रभाव के कारण अंडाशय अंडे बनाना शुरु कर देता है। हर महीने गर्भाशय में एक परत का निर्माण होता है, जोकि म्यूकस और खून से बनी होती है। जब महिला के अंडाशय से निकला हुआ अंडा पुरुष के वीर्य से मिलता है, तो तब यह परत भ्रूण बनने और उसे पोषण देने का काम करती है। लेकिन जब यह अंडा फर्टीलाइज नही होता तो यह योनि के मार्ग से बाहर निकाल दिया जाता है। जोकि म्यूकस और खून के साथ निकलता है। इस चक्र को लगभग 28 दिन लगते है,और यह चक्र इसी प्रकार हर महीने होता है। जिसे हम पीरियड्स के नाम से जानते है। लेकिन बहुत सी लड़किया को असामान्य मासिक धर्म की समस्या से जूझना पड़ता है। असामान्य मासिक धर्म का मतलब की कि पीरियड्स का अनियमित रूप से होना। 

पीरियड्स का नियमित तोर पर न आने पर क्या करें, जिस से पीरियड्स समय पर आये

आजकल असामान्य मासिक धर्म एक आम समस्या बन चुकी है। बहुत सी लड़कियां असामान्य मासिक धर्म की समस्या से जूझ रही है। हालांकि इस समस्या से घबराने की कोई जरूरत नहीं है। क्योंकि असामान्य मासिक धर्म का आना कोई गंभीर बात नहीं है। अगर किसी भी लड़की को एक महीने रूक-रूक पीरियड आते है, या फिर 21 से कम या ज्यादा दिनों में आते, पीरियड्स के समय ब्लीडिंग ज्यादा होती है, तो इसे ही असामान्य मासिक धर्म कहा जाता है। हमारे पीरियड्स साइकल पर हमारे खान-पान और हमारी जीवनशैली का खास पड़ता है। आजकल हमारा खान-पान और हमारी जीवनशैली कहीं न कहीं खराब हो चुकी है। जिसके चलते लड़कियों को असामान्य मासिक धर्म की समस्या से जूझना पड़ता है। जो भी महिलाएं बाहर के तले हुए खाद्य पदार्थो का ज्यादा सेवन करती है, तो इसका उनके पीरियड साइकल पर बुरा असर पड़ सकता है। क्योंकि बाहर का खाना जैसे कि पिज्या, बर्गर आदि हमारी सेहत के लिए बेहद ही खराब है, और पीरियड्स का अनियमित रूप से होने में यह एक मुख्य कारण हो सकते है। इसी के साथ अत्यधिक शराब और धूम्रपान का सेवन भी आसमान्य मासिक धर्म का एक अन्य मुख्य कारण हो सकता है। मानसिक तनाव भी पीरीयड्स साइकल को प्रभावित कर सकता है। तो आइए जानते है, उन नुस्खों के बारे में जिनके प्रयोग से पीरियड्स का नियमित आना संभव हो सकता :

  • हल्दी 

हल्दी का सेवन हमारी सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद होता है। हल्दी के सेवन से घाव जल्दी भरने लग जाते है। इसी के साथ हल्दी के सेवन में शरीर में उर्जा भी आती है। लेकिन हल्दी का सेवन आपकी असामान्य मासिक धर्म की समस्या का भी समाधान करने में मदद कर सकता है। जी हां, जो भी महिलाएं असामान्य मासिक धर्म की समस्या से जूझ रही है, तो वह इस नुस्खें का नियमित रूप से प्रयोग करें। आपको इसका असर जल्द ही देखने को मिल सकता है। इसका सेवन करने के लिए एक गिलास दूध में हल्दी मिलाकर प्रतिदिन रात को सोने से पहले इसका सेवन करें। यह आपके पीरियड्स का नियमित आना संभव करने में मदद कर सकता है। 

  • अदरक

अदरक का प्रयोग वैसे तो चाय और सब्जी में सवाद लाने के लिए किया जाता है। लेकिन अदरक आपकी असामान्य मासिक धर्म की समस्या से भी छुटकारा दिलाने में मदद कर सकती है। अदरक हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। अदरक में ऐसे कई पोषक तत्व पाए जाते है, जोकि पीरियड्स का नियमित रूप से आने में मदद करते है। इसका सेवन करने के लिए एक गिलास पानी में एक इंच अदरक को डालकर अच्छे से उबाले। इसमे स्वाद के लिए आप अदरक और काली मिर्च भी मिला सकते है। इसके बाद इस मिश्रण का सेवन लगातार एक महीने तक दिन में तीन बार करें। यह आपको अनियमित रूप से पीरियड्स आने की समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकती है। 

  • नियमित रूप से व्यायाम करना

व्यायाम हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। क्योंकि व्यायाम करने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। यह हमारे शरीर में ऊर्जा का विकास करता है। व्यायाम करने से हमारे शरीर में इम्यूनिटी भी बढ़ती है। इसी के साथ व्यायाम करने से महिलाओं की असामान्य मासिक धर्म की समस्या भी दूर हो सकती है। इसलिए जो भी महिला असामान्य मासिक धर्म की समस्या से जूझ रही है, तो वह नियमित रूप से व्यायाम करने की आदत को अपनाएं। आप अपनी शारीरिक क्षमता के अनुसार व्यायाम कर सकती है। इसका असर आपको जल्द ही देखने को मिलेगा। 

  • पोष्टिक भोजन का सेवन करना

पोष्टिक भोजन हमारी अच्छी सेहत के लिए बेहद ही जरूरी है। लेकिन आजकल हमारा रूझान पोष्टिक भोजन की जगह बाहर की तली हुई चीजें जैसे कि पिज्जा, बर्गर इत्यादि की और ज्यादा हो गया है। जिसका असर हमारी सेहत पर बहुत बुरा असर पड़ता है, और कही न कहीं खराब खान-पान महिलाओं के पीरियड्स साइकल को भी बुरी तरह से प्रभावित करता है। इसलिए अगर कोई महिला असामान्य मासिक धर्म की समस्या से जूझ रही है, तो इसका कारण खराब खान-पान हो सकता है। इसिलए अपने खान-पान में सुधार करें। जितना हो सके उतना अपने खान-पान में पोष्टिक और संतुलित चीजें जैसी हरी पत्ते वाली सब्जियां, फल इत्यादि को शामिल करें। इससे आपके परीडियड्स का नियमित आना संभव हो सकता है। 

  • शराब और धूम्रपान पर रोल लगाएं

शराब और धूम्रपान का सेवन हमारे शरीर के लिए बेहद ही हानिकारक हो सकता है। अगर कोई महिला शराब और धूम्रपान का अत्यधिक सेवन कर रही है, तो उसके असामान्य मासिक धर्म का यह भी एक मुख्य कारण हो सकता है। क्योंकि इनका सेवन महिलाओं के पीरियड्स साइकल को बुरी तरह से प्रभावित करता है। इसलिए इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए इन चीजों के सेवन से जितना हो सकें उतना बचने की कोशिश करें। 

निष्कर्ष:

असामान्य मासिक धर्म का आना आजकल एक आम समस्या बन चुकी है। बहुत बार ऐसा होता है, कि महिलाओं का पीरियड्स साइकल गड़बड़ा जाता है। जिसके बाद उनको पीरियड नियमित रूप से नहीं आते। जैसे कि महीने में रूक-रूक कर आना, कभी बहुत लंबे समय के होना, कभी कम समय के लिए आना, इसी के साथ ज्यादा ब्लीडिंग होना यह सभी चीजें असामान्य मासिक धर्म में शामिल होती है। हालांकि पीरियड्स का अनियमित रूप से आना कोई बड़ी समस्या नहीं है। लेकिन अगर आपको यह समस्या लंबे समय से हो रही है, तो फिर इसको नजरअंदाज ना करें। अपने निजी डॉक्टर के पास जाकर इस समस्या का इलाज करवाएं। इसी के साथ हमने उपर कुछ उपाय भी बताए है, जिनके प्रयोग से आपके पीरियड्स का नियमित आना संभव हो सकता है। यह उपाय आपकी लंबे समय की असामान्य मासिक धर्म की समस्या से छुटकारा दिला में मदद कर सकती है। लेकिन इन उपाय को प्रयोग करने से पहले एक बार अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। उसके बाद इन उपाय को अपनी जीवनशैली में शामिल करें। 

Frequently Asked Questions

  • असामान्य मासिक धर्म क्या है?

    आजकल यह एक बेहद आम समस्या बन चुकी है। असामान्य मासिक धर्म में महिलाओं को पीरियड्स नियमित रूप से नहीं आते। इसमें पीरीयड्स का रूक-रूक कर आना, 21 समय से ज्यादा या फिर कम समय में आना, पीरियड्स के समय ज्यादा ब्लीडिंग होना, कभी बहुत लंबे समय के लिए होना, तो कभी बहुत कम समय के लिए होना। अगर आप भी इन सभी समस्याओं का सामना कर रहे हो तो आपको भी अनियमित पीरियड्स की समस्या हो सकती है।

  • पीरियड रेगुलर ना हो तो क्या करें?

    अगर आपको पीरियड नियमित रूप से नहीं हो रहे तो आप योग को अपनी जीवनशैली में शामिल कर सकते है। क्योंकि योग हमारे शरीर के स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है, और यह महिलाओं को इस समस्या से छुटकारा दिला सकती है।

  • पीरियड्स रेगुलर क्यों नहीं आते?

    पीरियड्स रेगुलर ना आने के कारण निम्नलिखित है: बहुत कम और ज्यादा वजन होना बहुत अधिक तनाव लेना पर्याप्त नींद ना लेना अस्वस्थ भोजन

  • पीरियड्स को नियमित रूप से लाने के उपाय?

    पीरियड्स को नियमित रूप से लाने के उपाय निम्नलिखित है: सौंफ अदरक नियमित रूप से व्यायाम करना संतुलित और पोष्टिक भोजन

  • हल्दी से पीरियड कैसे लाएं?

    हल्दी पीरियड्स को नियमित रूप से लाने में काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। इसके सेवन के लिए गिलास पानी में हल्दी का एक चम्मच मिलाएं और इसका सेवन प्रतिदिन करें। इससे आपके आसामान्य पीरियड्स की समस्या निश्चय ही दूर करने में मदद कर सकता है।

Labels: ,

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home